ब्राह्मण उत्थान महासभा बाराबंकी की 28 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित, दिनेश दीक्षित की टीम में इन्हें मिली जगह।

ब्राह्मण उत्थान महासभा बाराबंकी की 28 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित, दिनेश दीक्षित की टीम में इन्हें मिली जगह।
रिपोर्ट:- नीरज शर्मा
बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी०) जनपद बाराबंकी के जिला अध्यक्ष दिनेश दीक्षित द्वारा संगठन की नई जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जारी किए गए मनोनयन पत्र के अनुसार, तत्काल प्रभाव से 28 पदाधिकारियों व सदस्यों को नई टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।संगठन को मजबूती देने के लिए इस बार कार्यकारिणी में वरिष्ठ और युवा चेहरों को संतुलित स्थान दिया गया है। नई सूची के तहत शेष नारायण शुक्ल, बृजेश चतुर्वेदी, श्रवण मिश्रा, ललित मंगल तिवारी, अजय शुक्ल एवं राजेशचन्द्र बाजपेई को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं संगठन के संचालन की मुख्य कमान महामंत्री के रूप में इंद्रभूषण मिश्र, राकेश कुमार पाठक और उमेशचंद्र त्रिवेदी को सौंपी गई है।कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए विनय मिश्र, विवेक कुमार तिवारी, जगन्नाथ निर्दोष और राजेश मिश्र को संगठन मंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा श्रेष्ठ शर्मा, मनोज कुमार शुक्ल, मोहन मिश्रा, पवन द्विवेदी और ज्ञानेन्द्रनाथ अवस्थी को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। वित्तीय प्रबंधन के लिए प्रदीप कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।मीडिया और प्रचार-प्रसार की कमान उत्तम कुमार पांडेय (मीडिया प्रभारी), संदीप कुमार तिवारी (सह मीडिया प्रभारी), दीपक मिश्रा (सोशल मीडिया प्रभारी) और ध्रुव कुमार मिश्र (प्रचार मंत्री) को सौंपी गई है। इसके साथ ही राजेश कुमार तिवारी, सुनील बाजपेई, पंकज दीक्षित, सतीश कुमार द्विवेदी और राजन तिवारी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।जिला अध्यक्ष दिनेश दीक्षित ने बताया कि इस नई और ऊर्जावान टीम के गठन से जिले में ब्राह्मण समाज की एकता, उनके सामाजिक उत्थान और युवाओं के कल्याण के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के हितों के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया है। इस घोषणा की प्रतिलिपि राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला कार्यालय को भी प्रेषित कर दी गई है।




