सीएमओ डॉ. रंजन गौतम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों पर शिकंजा।

सीएमओ डॉ. रंजन गौतम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों पर शिकंजा।
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा

बाराबंकी। जनपद में अग्नि सुरक्षा मानकों और बेसमेंट में संचालित चिकित्सकीय सेवाओं की जांच के लिए गठित टास्क फोर्स ने मंगलवार को कई निजी अस्पतालों और क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर दो अस्पतालों के बेसमेंट सील कर दिए गए, जबकि कई संस्थानों को 5 दिन के भीतर कमियां दूर करने के नोटिस जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान श्री बालाजी अमृता हॉस्पिटल में आपातकालीन निकास, फायर सेफ्टी उपकरण आदि न मिलने पर बेसमेंट सील कर दिया गया। वहीं अनन्या हॉस्पिटल का बेसमेंट बंद मिला, जिसे नोटिस चस्पा कर सील कर दिया गया।

इसके अलावा देवां डायग्नोस्टिक एंड मेडिकल सेंटर, विधान पॉलीक्लीनिक, विधांश हॉस्पिटल और नेलसन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां मिलने पर 5 दिन के भीतर सुधार करने के निर्देश दिए गए।
सरस्वती मेडिकल स्टोर, देवां में मेडिकल स्टोर के पीछे मरीजों का उपचार किए जाने की पुष्टि होने पर उपचार वाले हिस्से को सील करते हुए नोटिस जारी किया गया।
निरीक्षण के दौरान आसरा पॉलीक्लीनिक, बैसवार क्लीनिक, अंशिका लक्ष्य हॉस्पिटल और न्यू नैना पॉलीक्लीनिक बंद पाए गए।
यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स द्वारा की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एल.बी. गुप्ता और चिकित्सा पंजीकरण शाखा के अधिकारी शामिल रहे।



