
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला व दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना ऊंचाहार पर प्रार्थी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही रहने वाला विपक्षी शुभम पुत्र महेश बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऊंचाहार पर मु0अ0सं0-148/2026 धारा-137(2)/87 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
श्री रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा अपहृता को सकुशल बरामद कर आज दिनांक 07.07.2026 को मुखबिर खास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामचन्द्रपुर मोड के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित/प्रकाश में आयें अभियुक्त शुभम पुत्र महेश निवासी ग्राम भीलमपुर थाना ऊँचाहार जनपद रायबेरली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। पीडिता/अपहृता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-64(2) (ड)/351(3) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




