
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी।”आन-बान और शान से, सरकार बने मतदान से” की थीम पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन मोहनलाल वर्मा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट पल्हरी बाराबंकी के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिवस के शिविर के आयोजन में सभी स्वयं सेवकों ने स्लोगन तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राम वासियों के मध्य मतदाता जागरूकता विषय पर चर्चा की तथा लोकतंत्र में इसकी महत्ता का वर्णन भी किया। प्रातः सभी स्वयं सेवक गांव भ्रमण को गए व जागरूकता कार्यक्रम भी किए। गांव भ्रमण के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन चयनित ग्राम भनौली में हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता मान सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को समझाया तथा उपस्थित ग्राम वासियों को मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ0 मधुलिका राय ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी नए मतदाताओं को अपने मत का सही प्रयोग करने को कहा। इस मौके पर प्रवक्ता शिल्पी वर्मा, मानसी शर्मा ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से जागरूकता के कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पंकज पटवा ने सभी सहयोगी प्राध्यापक को तथा मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित किया और स्वयं सेवकों को मार्गदर्शन प्रदान किया।




