
चोरी के सामान के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना डीह पर वादी योगेश सिंह (टेक्नीशियन मोबाईल टावर कम्पनी) ने कस्बा डीह में स्थित मोबाईल टावर से पावर केबल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने व शेष पावर केबल को काटकर क्षतिग्रस्त करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डीह पर मु0अ0सं0-98/2026 धारा-303(2)/324(4) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
श्री रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 05.07.2026 को थाना डीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत डीह बाजार के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित/प्रकाश में आये 01 अभियुक्त सूरज पुत्र रामसेवक पासी निवासी मोहल्ला भीरा कस्बा थाना डीह जनपद रायबरेली को चोरी के सामान के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




