Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशबाराबंकी

वृक्षारोपण महाअभियान: देवा रेंज में वन महोत्सव के तहत ‘आम वृक्ष भंडारा’ आयोजित।

वृक्षारोपण महाअभियान: देवा रेंज में वन महोत्सव के तहत ‘आम वृक्ष भंडारा’ आयोजित।

रिपोर्ट:-अंकित कुमार वर्मा 

निंदूरा बाराबंकी। देवा रेंज के भगवान मूर्तिस्वामी धाम मूरतपुर में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशानुसार सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, बाराबंकी के अंतर्गत देवा रेंज में ‘वृक्षारोपण महाअभियान’ के तहत वन महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर 1 से 7 जुलाई 2026 तक चलने वाले “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत ‘आम वृक्ष भंडारा’ का आयोजन कर नागरिकों को पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।

इस महाअभियान को सफल बनाने में देवा रेंज के वन विभाग की पूरी टीम ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी हेमन्त मणिशान्त और उप क्षेत्रीय वन अधिकारी उमेश कुमार कनौजिया के नेतृत्व में वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

विज्ञापन

समारोह में मुख्य रूप से वन दरोगा मनोज कुमार,ओ. पी. यादव,राजेश कुमार मिश्रा तथा वन रक्षक सूर्य प्रकाश सैनी एवं गौरव पाठक ने व्यवस्था संभाली। इसके साथ ही पौधों की देखरेख और वितरण कार्य में माली कौशल सिंह तथा वन कर्मी शिवकुमार सिंह,रामहर्ष,भोला,घनश्याम,राजकुमार,जशवंत,जलील,रामसरन,रमेश, सुल्तान और जितेन्द्र सहित अन्य सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान के तहत स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए भारी संख्या में पौधों का वितरण किया गया।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button