Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

लखनऊ से अयोध्या जाते समय सफेदाबाद व बघौरा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का भव्य स्वागत।

लखनऊ से अयोध्या जाते समय सफेदाबाद व बघौरा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का भव्य स्वागत।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा 

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह के लखनऊ से अयोध्या जाते समय बाराबंकी जनपद के सफेदाबाद एवं बघौरा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया तथा संगठन के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

इस अवसर पर भाजपा के नि. जिला उपाध्यक्ष श्री प्रमोद तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि किसान मोर्चा प्रदेश भर में किसानों को संगठन से जोड़ने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं सरकार की योजनाओं को प्रत्येक किसान तक पहुँचाने का आग्रह किया।

विज्ञापन 2

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री रामबाबू द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष अवस्थी, श्री प्रेम प्रकाश द्विवेदी, श्री अनिल यादव, श्री आशीष द्विवेदी, श्री युवराज सिंह, श्री हरिमोहन शुक्ला, श्री अशोक राजन यादव, श्री भूपेंद्र शुक्ला, श्री रविकांत, श्री देवेश शुक्ला, श्री शिवम शुक्ला, श्री संजय वर्मा, श्री दशरथ सिंह चौहान, श्री शाहिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन 3

स्वागत कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button