Advertisement
बाराबंकी

टी आर सी लाॅ काॅलेज में आईसीएआई व टी.आर.सी. लाॅ काॅलेज के संयुक्त तत्वाधान में……!

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। सोमवार को सतरिख स्थित टी आर सी लाॅ काॅलेज में आईसीएआई एवं टी.आर.सी. लाॅ काॅलेज के संयुक्त तत्वाधान में कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को कराधान विधि से सम्बन्धित क्षेत्रों की करियर सम्बन्धी जानकारी प्रख्यात सनदी लेखाकार विपिन जैन एवं ऋषभ जैन द्वारा दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत श्री जैन व काॅलेज परिवार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

कार्यक्रम के संयोजक प्रवक्ता वीर विक्रम सिंह ने संचालन करते हुए कर से सम्बन्धित विधि व्यवसाय में अध्ययनरत् छात्र छात्राएं भविष्य में किस प्रकार अपना भविष्य इस क्षेत्र में सुनिश्चित कर सकते हैं, पर प्रकाश डाला। छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता ऋषभ जैन ने कराधान विधियों एवं इससेे सम्बन्धित क्षेत्रों के समस्त आयामों पर चर्चा करते हुए विभिन्न विषयों एवं मुद्दों पर व्याख्यान दिए तथा छात्र छात्राओं के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं के उत्तर दिए।

कार्यक्रम के अन्त में प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी ने अपने सम्बोधन में मुख्य वक्ता ऋषभ जैन व सनदी लेखाकार विपिन जैन का धन्यवाद् कर छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर काॅलेज के सभी प्रवक्तागण एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button