उत्तर प्रदेशहरदोई
Trending
अश्वमेघ यज्ञ व भगवान श्री राम के जन्म के सम्बन्ध में आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
हरदोई। थाना हरपालपुर अभियुक्त यदुनंदन लाल वर्मा पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम कनत्थूखेडा थाना हरपालपुर जनपद हरदोई द्वारा एक सार्वजनिक सभा में संबोधन के दौरान अमर्यादित, अश्लील एवं घृणित भाषा का प्रयोग करते हुए अश्वमेघ यज्ञ व भगवान श्री राम के जन्म के सम्बन्ध में आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी की गई। इस संबंध में थाना हरपालपुर पर मुकदमा संख्या 81/26 धारा 299/196 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट बनाम अभियुक्त यदुनंदन लाल वर्मा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही:-
थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त यदुनंदन लाल वर्मा पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम कनत्थूखेडा थाना हरपालपुर जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5



