
पुलिस द्वारा बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
हरदोई। दिनांक 03.07.2026 को वादी द्वारा थाना अतरौली पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 02.07.2026 को वादी की पुत्री को अज्ञात अभियुक्त बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा दिनांक 03.07.2026 को वादी की पुत्री खेत में बेहोश घायल अवस्था में मिली है। इस संबंध में थाना अतरौली पर मुकदमा संख्या 222/26 धारा 137(2)/115(2)/110 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गयी।
कार्यवाही:- थाना अतरौली पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त 1. अमरपालप पुत्र जगदीश निवासी ग्राम परवनखेड़ा थाना अतरौली जनपद हरदोई गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
विज्ञापन



