
रिपोर्ट:- मोहम्मद शकील
जनपद रायबरेली। थाना डीह क्षेत्र अन्तर्गत मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं के संबंध थाना डीह पर मु0अ0सं0 35/26 धारा-303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा थाना सलोन पर मु0अ0स0 65/26 धारा-303(2)/317 (2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी। पुलिस टीमों द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही की गयी। रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 05.03.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र से थाना डीह पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त 1. आदित्य पटेल उर्फ चुम्मी पुत्र वासुदेव निवासी रामनगर कोल थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ को चोरी के सामान के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है व 02 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है व 02 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा० किशोर न्यायिक बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।




