Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशदेश दुनियादेश विदेशरायबरेली
Trending

25 वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली में प्रशिक्षुओं को दिया गया साइबर अपराध के संबंध में प्रशिक्षण।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा 

रायबरेली। जनपद की 25वीं वाहिनी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मुख्य आरक्षी प्रशिक्षुओं को विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर जागरूकता विषय पर साइबर थाना जनपद रायबरेली टीम द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

साइबर थाना टीम द्वारा वर्तमान समय में प्रचलित साइबर अपराधों के प्रकार जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया अपराध, साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग एवं ओटीपी/केवाईसी से संबंधित धोखाधड़ी आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही प्रशिक्षुओं को इन अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान NCRP पोर्टल (National Cyber Crime Reporting Portal) के माध्यम से साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया तथा यह बताया गया कि आम नागरिक किस प्रकार सरलता से ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त समन्वय पोर्टल के उपयोग, उसकी उपयोगिता एवं विभिन्न एजेंसियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने में उसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

विज्ञापन

साइबर थाना टीम द्वारा यह भी बताया गया कि साइबर अपराधों की समय रहते सूचना देना एवं तकनीकी साक्ष्यों को सुरक्षित रखना अपराधों के अनावरण में अत्यंत सहायक होता है। प्रशिक्षुओं को भविष्य में ड्यूटी के दौरान साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने एवं आमजन को सतर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन 2

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षुओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया गया तथा साइबर अपराधों से निपटने के लिए सतर्कता, तकनीकी ज्ञान एवं जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताया गया।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button