लखनऊ-महमूदाबाद राज्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक पिता और उनके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।

लखनऊ-महमूदाबाद राज्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक पिता और उनके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।
रिपोर्ट:- अंकित कुमार
बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद राज्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक पिता और उनके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। हादसा शनिवार शाम धधरा भट्ठा के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में हुआ।
ग्राम गोडैचा निवासी मुकेश अपनी पत्नी पूजा और तीन वर्षीय बेटे के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बड्डूपुर थाना क्षेत्र के धधरा भट्ठा के पास सामने से आ रही फ्रोंक्स कार की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघटेर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज (ट्रॉमा सेंटर) रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान रविवार दोपहर मुकेश और उनके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी पूजा का इलाज ट्रॉमा सेंटर में जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर बड्डूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की। थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि दुर्घटना में शामिल फ्रोंक्स कार की पहचान कर ली गई है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




