
रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। आज शिवसेना शिंदे गुट के द्वारा हिंदुओं के विरूद्ध हो रहे भीषण नरंसहार के खिलाफ बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला किशन कांप्लेक्स से लेकर पटेल तिराहे पर फूंका गया और विरोध प्रदर्शन किया गया।

किशनलाल रावत ने कहा जिस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं पर भीषण नरंसहार हो रहा है उससे मन काफी व्यथीत है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तत्काल प्रभाव से बांग्लादेश को दी जा रही सभी आर्थिक सामाजिक सुविधाओं को रोक देना कर बांग्लादेश के आर्थिक विकास की कमर तोड़ देनी चाहिए।

इस अवसर पर शिवसेना पदाधिकारी अनिल शर्मा नगर अध्यक्ष, निषाद पार्टी के कोषाध्यक्ष रामेश्वर निषाद, जिला मीडिया प्रभारी अनुज दीक्षित, महासचिव शेर बहादुर शेरा,राजेश गौतम, सत्यवान,राजवंत शर्मा,राम गोपाल वर्मा, तेजराम वर्मा,इन्द्रपाल वर्मा,राम तीरथ शर्मा एनडीए घटक दल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।





