मंदिर से घण्टे चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मंदिर से घण्टे चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना ऊंचाहार पर तहरीर देकर बताया कि दिनांक 09.07.2026 की रात्रि में थाना क्षेत्र अन्तर्गत मौनी बाबा आश्रम कटरी कुटी पूरे तीर का पुरवा मन्दिर से अज्ञात चोरों द्वारा 02 घण्टा व दुर्गा माता जी की मूर्ति का मुकुट चाँदी का चोरी कर लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऊंचाहार पर मुकदमा संख्या-175/2026 धारा-303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
आज दिनांक 12.07.2026 को थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के पिपरहा अंडरपास के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित/प्रकाश में आयें अभियुक्तगण 1. विमल मिश्रा पुत्र संतोष कुमार मिश्रा निवासी कंदराँवा थाना ऊँचाहार जनपद रायबरेली 2. रामशरन उर्फ नान्ह पुत्र मथुराप्रसाद निवासी ग्राम कंदराँवा थाना ऊँचाहार रायबरेली 3. रतुल कुमार कौशल उर्फ रामजी पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी अजुवाह थाना सैनी जनपद कौशाम्बी (हाल पता ईश्वरदासपुर जमुनापुर चौराहा थाना ऊँचाहार जनपद रायबरेली) को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




