पुलिस ने 02 मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार।
कब्जे से कुल 89 किलो 33 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा व परिवहन में प्रयुक्त एक वाहन बरामद।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा
बाराबंकी। थाना हैदरगढ़ पुलिस ने मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर 02 अभियुक्तगण/मादक पदार्थ तस्करों
1. सुखचैन सिंह पुत्र बलकार सिंह
2. गोपी सिंह पुत्र भान सिंह निवासीगण अरकवास थाना लहरा गंगा जिला सगरुर पंजाब को बड़ा गांव कस्बा व थाना हैदरगढ़ से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 89 किलो 33 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा (पोस्ता छिलका), परिवहन में प्रयुक्त कार नं० एचआर 11 एल 9001, दो मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस व 1905/-रूपये नकद बरामद किये गये। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ पर मुकदमा संख्या 57/2024 धारा 8/15/29/60 (3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी की जाती है। अभियुक्तगण द्वारा उपरोक्त मादक पदार्थ बिहार से खरीदकर हरियाणा ले जाया जा रहा था।




