अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशबाराबंकी
जिलाधिकारी ने जनपद के ग्राम प्रधानों से बेसहारा गोवंश के अपील की।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी जिलाधिकारी ने जनपद के ग्राम प्रधानों से निराश्रित/बेसहारा गोवंश के भरण-पोषण हेतु अधिक से अधिक मात्रा में भूसा दान में प्राप्त करने हेतु अपील की गयी है। साथ ही जनपद के उद्योगपतियों से भी भूसा/धनराशि दान हेतु अपेक्षा की गयी है। तत्क्रम में भूसा क्रय हेतु रु0 25100 खाते में नगर तथा 21000 की चेक के माध्यम से कुल रु0 46100 प्राप्त हुई है तथा 23 मई, 2022 को कुशल अग्रवाल चेयरमैन गोविन्द इंडस्ट्रीज सफेदाबाद बाराबंकी द्वारा 46.50 कुन्तल भूसा दान में वृहद गो संरक्षण केंद्र निबलेट बाराबंकी को दिया गया। जनपद में 22 मई, 2022 तक 428 कुन्तल भूसा एवं 218 कुन्तल हरा चारा अब तक निराश्रित गोवंश हेतु दान से प्राप्त किया जा चुका है।




