
रिपोर्ट :- रविंद्र शुक्ला।
रायबरेली।थाना कोतवाली नगर पर
दिनांक 07.01.2026 को वादिनी द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके बंद मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे सोने-चाँदी के आभूषण, नकदी रुपये व आधार कार्ड चोरी कर लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-16/26 धारा-331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की तलाश एवं माल बरामदगी हेतु पुलिस टीमें गठित कर विभिन्न माध्यमों के आधार पर चोर की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 08.01.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-16/26 धारा- 331(4)/305 बीएनएस व बढोत्तरी धारा-317(2) बीएनएस के वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्त संदीप सोनकर पुत्र राम सेवक निवासी चक दौलताबाद पुलिस लाइन चौराहे के पास थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को चोरी के सामान के साथ थाना क्षेत्र के रेतीराम तालाब के पास पुलिया के समीप से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




