Advertisement
उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending

विद्युत तार चोरी करने वाले गैंग के 05 सदस्य चोरी के 01 कुण्टल 12 किलो एल्यूमीनियम तार के साथ गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- मो०शकील

रायबरेली। थाना शिवगढ़ क्षेत्रान्तर्गत हुई विद्युत तार चोरी के संबंध में एंटी पावर थेफ्ट थाना रायबरेली में मुकदमा संख्या-259/2026 धारा 136 भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

थाना शिवगढ़ एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.03.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के गणेशगंज ग्राम के पास से अभियुक्तगण 1. सूरज पुत्र रूपचन्द्र निवासी धीरपुर मजरे दौलतपुर बेहमा थाना रामपुरकला जनपद सीतापुर 2. अमित पुत्र सुरेश निवासी लखुवा बेहड़ थाना सकरन जनपद सीतापुर 3. पुष्पेन्द्र पुत्र रामपाल निवासी कमहरिया थाना थम्भौर जनपद सीतापुर 4. विनीत कश्यप पुत्र डालचन्द्र निवासी निरहन थाना पिसावा जनपद सीतापुर हाल पता फरीदीनगर थाना इन्द्रानगर जनपद लखनऊ 5. सलीम पुत्र नूर हसन निवासी कोठवलकला थाना फखरपुर जनपद बहराइच को विद्युत तार चोरी की योजना बनाते समय चोरी के 01 कुण्टल 12 किलो एल्युमीनियम तार के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्द थाना शिवगढ़ पर मुकदमा संख्या 73/2026 धारा 313/317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अन्य अभियुक्तगण को शीघ्र ही गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

*पूछताछ का विवरणः-*

विज्ञापन

पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इनका गैंग दिन में रैकी कर एकान्त स्थानों पर लगे हुए बिजली के तारो को देख लेता है तथा रात्रि में समस्त टीम इकट्ठा होकर रैकी हुए स्थान पर आकर विद्युत तार को आपस में शॉर्ट कराकर बिजली का फ्यूज उड़ा देते हैं तथा विद्युत सप्लाई बंद होने के बाद तार को मेन लाइन से अलग कर देते हैं। तार को काटकर लखनऊ ले जाकर अपने कबाड़ी साथी विनीत कश्यप व सलीम उपरोक्त को विक्रय कर प्राप्त धन को आपस में बांट लेते हैं। अभियुक्तगण से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि दिनांक 14/15 मार्च 2026 की रात्रि को थाना शिवगढ़ क्षेत्र से बिजली के खम्भे से तार चोरी की थी जिनमें से कुछ तार अपने अन्य साथियों की मदद से कबाड़ में बेच दिया था तथा जो तार बरामद हुआ है वह उसी चोरी से संबंधित है तथा साथ ही बताया गया कि करीब 08-09 दिन पहले जनपद अयोध्या के थाना मवई क्षेत्रान्तर्गत भी बिजली के तार की चोरी की गयी थी जिसे सलीम व विनीत की मदद से कबाड़ी को बेच दिया गया था। उक्त संबंध में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि थाना मवई जनपद अयोध्या पर मुकदमा संख्या 20/2026 धारा-303(2)/324(4) बीएनएस अभियोग पंजीकृत है।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button