रायबरेली
06 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-रविंद्र कुमार शुक्ला
जनपद में अवैध मादक पदार्थ द्रव्यों की बिक्री/तश्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 28.05.2026 को थाना मिलएरिया पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के हरदासपुर के पास से अभियुक्त पंकज पुत्र स्व० पंचम निवासी सरांवा थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली को 06 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-144/2026 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जा रहा है। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः- पंकज पुत्र स्व० पंचम निवासी सरांवा थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली बरामदगी:-6 ग्राम अवैध स्मैक 1 मोटरसाइकिल UP33BX9816 सीज अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट



