रायबरेली
अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-रविंद्र कुमार शुक्ला
जनपद रायबरेली । थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामपुर टिकरा से आने वाली नहर पटरी के पास से अभियुक्त सुमित कुमार बाजपेई पुत्र उमापति बाजपेई निवासी ग्राम रामपुर टिकरा थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को 01 अदद अवैध तमंचा 0.32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 0.32 बोर के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना शिवगढ़ पर मु0अ0सं0- 124/2026 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः- सुमित कुमार बाजपेई पुत्र उमापति बाजपेई निवासी ग्राम रामपुर टिकरा थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली ।




