हत्या की घटना के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हत्या की घटना के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना शिवगढ़ पर दिनांक 24.04.2026 को शिवम सिंह ग्राम कोडर मजरे दहीगवा द्वारा थाना शिवगढ़ पर सूचना दी गयी कि उनकी दादी की छोटी बहन रामप्यारी सिंह (70 वर्षीय) पत्नी स्वर्गीय शुभकरण सिंह की पड़ोस में रहने वाले कपिल सिंह पुत्र श्याम सिंह द्वारा हत्या कर दी गयी। उक्त संबंध में थाना शिवगढ़ पर मु0अ0सं0 107/2026 धारा-103 (1) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 07.05.2026 को थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सटीक सूचना पर रानीखेड़ा नहर पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त श्यामू सिंह पुत्र उदयराज सिंह निवासी ज्ञानखेड़ा मजरे लाही थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 107/2026 धारा-103(1) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा-238 बीएनएस में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
नोटः- उक्त प्रकरण में थाना शिवगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 25.04.2026 को नामजद अभियुक्त कपिल सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी कोडर थाना शिवगढ जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।



