नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला।
रायबरेली। थाना सलोन पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को विक्की उर्फ विकास विश्वकर्मा पुत्र रामेश्वर विश्वकर्मा निवासी ग्राम रेवली थाना सलोन जनपद रायबरेली को बहला फुसलाकर भगा ले गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सलोन पर मु0अ0सं0-79/2026 धारा 137 (2)/87 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना पर फतेहाबाद रोड पर स्थित नहर बम्बी के पास से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा अभियुक्त विक्की उर्फ विकास विश्वकर्मा पुत्र रामेश्वर विश्वकर्मा निवासी ग्राम रेवली थाना सलोन रायबरेली को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पीड़िता/अपहृता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 64(2) बी0एन0एस0 व 5/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




