साइबर ठगी के वांछित 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

साइबर ठगी के वांछित 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना कोतवाली नगर पर दिनांक 18.04.2026 को सूर्यभान सिंह के द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि ठगो द्वारा उन्हें व उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट रखते हुए RTGS के माध्यम से विभिन्न खातों में पैसा हस्तांतरित करवा लिया गया है। जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अपराध संख्या:-0094/2026 धारा-318(4)/319(4) बीएनएस व धारा-67 आईटी एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अकाउंट को होल्ड करवा दिया गया। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी। विवेचना के क्रम में धारा 61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी तथा धारा-67 आईटी एक्ट को धारा- 66 (डी) आईटी एक्ट में तरमीम किया गया।
आज दिनांक 06.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्त 1. बंटू सिंह पुत्र सुखवीर निवासी वनैल थाना पहासो जिला बुलन्दशहर को बस स्टैण्ड के पास से व 2. युवराज सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ग्राम बरवाला थाना कैलाखेडा जिला उधमसिंह नगर राज्य उत्तराखण्ड को थाना क्षेत्र के सई नदी घाट के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया । बरामदगी के आधार पर धारा-317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




