पुलिस मुठभेड़ में दो घायल अभियुक्तों सहित कुल 05 बदमाशों की गिरफ्तार

रिपोर्ट-समित अवस्थी
बाराबंकी- विगत दिनों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर आज दिनांक 21.12.2023 की रात्रि को क्राइम ब्रान्च व थाना कोतवाली नगर तथा थाना जहांगीराबाद संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। जारिये मुखबिर सूचना मिली कि कुछ बदमाश थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सूतमिल फैक्ट्री के पीछे जंगल में छिपे है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है । प्राप्त सूचना पर क्राइम ब्रांच व थाना कोतवाली नगर तथा थाना जहांगीराबाद संयुक्त टीम मौके पर पहंची तो पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. मोतीलाल पुत्र स्व0 राममनोहर निवासी टख्ता बदरौली थाना केसरगंज जनपद बहराइच 2. नन्हे उर्फ नान्ह पुत्र मोतीलाल निवासी मजहरा टोकली थाना केसरगंज जनपद बहराइच को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा 3.राजितराम पुत्र परसादी 4. पेशकार पुत्र मोतीलाल 5. हरिलाल पुत्र गंगू निवासीगण मजहरा टोकली थाना केसरगंज जनपद बहराइच को भी गिरफ्तार कर लिया गया है । अन्य फरार एक बदमाश की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है । गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 02 अदद तमंचा .315 बोर व 02 जिंदा, 03 खोखा कारतूस, चोरी करने के हथियार, 40 हजार 103 रूपये , 09 अदद सिक्के सफेद धातु, 04 अदद गिलास सफेद धातु,01 एक अदद चमम्च पीली धातु, 04 अदद मोबाइल फोन, तथा 02 आधार कार्ड बरामद किये गये । आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त मोतीलाल पर नकबजनी व चोरी के 20 अभियोग एवं अभियुक्त नन्हे उर्फ नान्ह पर 10 अभियोग पंजीकृत हैं। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।


