आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
रायबरेली। थाना हरचन्दपुर क्षेत्र दिनांक 27.04.2026 को गंगागंज स्थित रेलवे लाइन के पास चन्द्रकेश पुत्र सुमिरन निवासी सलारपुर द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली गई।
प्रारम्भिक जांच में पारिवारिक विवाद एवं पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर मानसिक तनाव की बात सामने आई है। मृतक द्वारा पूर्व में वीडियो बनाकर पत्नी कामिनी व रघुनाथ को जिम्मेदार बताया गया।
सूचना पर पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हरचंदपुर पर मुकदमा संख्या -91/2026 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
श्री रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपाधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 01.05.2026 को थाना हरचन्दपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के मझिगंवा क्रासिंग के पास से अभियुक्त रघुनाथ पुत्र रामधनी निवासी सलारपुर थाना गुरुबक्शगंज जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(2) (v) एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




