
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। कोर्ट–जिला व्यवहार न्यायालय साहिबगंज मे ई-कोर्ट फीलिंग प्रोसेस प्रारंभ हो चुकी है , उक्त बातें मास्टर ट्रेनर अमरेंद्र कुमार मोहंती ने झालसा के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज के तत्वाधान में रविवार को सुबह 11:00 बजे से सिविल कोर्ट परिसर साहिबगंज के लोक अदालत भवन में अखिल कुमार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश साहिबगंज के मार्गदर्शन में आयोजित ई कोर्ट प्रोग्राम के तहत एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम को संबोधित करते हुए बोले ।वही मास्टर ट्रेनर विकास कुमार ने अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक को ई -कोर्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम में ई- फीलिंग से संबंधित जानकारी दिए । आगे उन्होंने कहा कि अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक के द्वारा कोई केस या आवेदन ई-फाइलिंग के माध्यम से किया जाएगा । उन्होंने अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक को अपने अपने मोबाइल में ई कोर्ट फीलिंग सर्विस को अपलोड करने के लिए बताएं और आगे उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ता को अपना मोबाइल फोन में ई कोर्ट फाइलिंग ऐप अपलोड कर अपने अपने नाम से रजिस्ट्रेशन करना होगा तब आप अपने नाम से कोई भी दस्तावेज या केस को ई फाइलिंग के माध्यम से कोर्ट में दाखिल कर सकेंगे। उक्त ट्रेनिंग प्रोग्राम में जिला अधिवक्ता संघ साहिबगंज के सचिव विजय कारण ,मास्टर ट्रेनर संजय देव , साहिबगंज के अधिवक्ता उमाशंकर प्रसाद,गौतम प्रसाद सिंह दारा, संजीव कुमार पोद्दार, मुनीलाल मंडल,लालबाबू यादव ,सुनील कुमार,किशोरी यादव,ध्रुव सिंह,बालमुकुल पंडित, देवेंद्र सिंह,नवीन निर्माण,अरुण कुमार सिन्हा,विवेक कुमार,जितेंद्र मालाकार,सुभाष गुप्ता ,बम बम, ज्योति ओझा ,राहुल रितेश ,संजय लाल, उत्तम दीप, मुख्तार अहमद,असगर अहमद मोहम्मद राजू, राजा, प्रमोद शाह, शिव शंकर सिंह, उषा राज रुखसाना परवीन,रश्मि प्रियदर्शनी,सागु फ्ता, नगमा आसीन अंसारी, अरुणव देव, अधिवक्ता लिपिक मनोज कुमार, किशोर कुमार,पवन कुमार राम वचन रिख्यासन , कृपालाल राम, राजमहल के अधिवक्ता मोहम्मद अमन शेख संत कुमार घोष सुमित कुमार घोष अमितेश आनंद संदीप कुमार रविकांत पंडित शिवकुमार कुशवाहा एवं अधिवक्ता लिपि को प्रफुल्ल चंद्र शाह संजय शाह राजू कुमार यादव रमन कुमार दर्जनों अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में संघ के सचिव विजय करण ने धन्यवाद ज्ञापन के और उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रोग्राम से अधिवक्ता बंधु न्यायिक कार्य करने में अपग्रेड होंगे और ई फाइलिंग के समस्या से उन्हें निजात मिलेगी। सभी अधिवक्ता बंधु एवं अधिवक्ता लिपिक को ई-कोर्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम में उपस्थित होकर ई कोर्ट फीलिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त करने को लेकर धन्यवाद दिए और उन्होंने आगे कहा कि मास्टर ट्रेनर अमरेंद्र कुमार मोहंती संजय देव एवं विकास कुमार के प्रयास से साहिबगंज एवं राजमहल का अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता लिपिक ने ई फाइलिंग के संबंध में जानकारी हासिल की।




