Advertisement
झारखंडभारत
Trending

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा–2025 साहिबगंज में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। झारखंड, लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर सफल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

उक्त परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। परीक्षा केंद्रों में राजस्थान इंटर स्कूल, पब्लिक हाई स्कूल, ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम), साहिबगंज कॉलेज, सेंट जोसफ एकेडमी, जवाहर नवोदय विद्यालय, संध्या इंटर कॉलेज, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, अपग्रेड नगरपालिका गर्ल्स हाई स्कूल तथा पीएम श्री अपग्रेड मिडिल स्कूल, बड़ापंचगढ़ शामिल थे।

प्रथम पाली में कुल 3653 परीक्षार्थियों में से 2205 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1448 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में भी कुल 3653 परीक्षार्थियों में 2203 उपस्थित एवं 1450 अनुपस्थित दर्ज किए गए।

विज्ञापन

परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही, कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई थी।

विज्ञापन 2

जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा परीक्षा संचालन में संलग्न पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन 3

उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी श्री दीपक कुमार दुबे ने परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों के प्रति आभार व्यक्त कियें है।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button