हत्या की घटना का सफल अनावरण दोस्तो ने ही की थी मंगल की हत्या।
घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना हैदराबाद पुलिस टीम द्वारा तीन व्यक्तियों क्रमशः अमित कुमार , भल्लू उर्फ वीरेन्द्र एवं अपिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है , जिनके द्वारा अपने जुर्म का इकबाल किया गया है और इनकी निशा देही पर मृतक मंगल का मोबाइल फोन व हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी ( आलाकत्ल ) बरामद हुई है ।

शिवा वर्मा संपादक:-
जनपद खीरी दिनांक 18.08.21 / 19.08.2021 की रात्रि में थाना हैदराबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अयोध्यापुर से एक सूचना प्राप्त हुई कि मंगल पुत्र रामपाल निवासी ग्राम अयोध्यापुर थाना हैदराबाद जनपद खीरी की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गयी है । इस सम्बन्ध मे थाना हैदराबाद पर मु 0 अ 0 सं 0 256/21 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना हैदराबाद पुलिस टीम द्वारा तीन व्यक्तियों क्रमशः अमित कुमार , भल्लू उर्फ वीरेन्द्र एवं अपिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है , जिनके द्वारा अपने जुर्म का इकबाल किया गया है और इनकी निशा देही पर मृतक मंगल का मोबाइल फोन व हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी ( आलाकत्ल ) बरामद हुई है ।
घटना का मोटिवः-
विवेचना के क्रम मे यह प्रकाश में आया कि थाना हैदराबाद मे रोहित कुमार पुत्र गजराम वर्मा निवासी रामदीनपुर की गुमशुदगी पूर्व से दर्ज है । गुमशुदा रोहित कुमार को आखरी बार अमित कुमार ( उपरोक्त अभियुक्त ) के साथ देखा गया था । गुमशुदा रोहित के परिजनों द्वारा यह शंका जाहिर की थी कि अमित को सम्भवत : इस बात की जानकारी है कि रोहित कहाँ गया है । इस सम्बन्ध में अमित से गुमशुदा रोहित के बारे मे पुलिस द्वारा कुछ दिवस पहले पूछताछ की गई थी । पूछताछ मे यह जानकारी मिली कि अमित ने रोहित को अपनी मोटर साइकिल से लिफ्ट देकर कस्बा गोला छोड़ा था । रोहित के कही चले जाने के सम्बन्ध मे अमित की संलिप्तता का कोई साक्ष्य नहीं मिला लेकिन इस बात को लेकर अमित के मन में अपने आप एक डर पैदा हो गया कि यदि रोहित वापिस नही आया तो रोहित के परिजन उसके ऊपर ही रोहित के गुम हो जाने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करवाएगे । अपने आप को रोहित की गुमशुदगी मे निर्दोष दिखाने के लिए अमित द्वारा अपने रिश्तेदार अपिल कुमार और मित्र भल्लू के साथ एक साजिश रची जिसमें उनके द्वारा मंगल को बहलाकर इस बात के लिए तैयार कर लिया गया कि मंगल अमित को फोन करके बताएगा कि रोहित और उसके साथी मंगल के साथ मारपीट कर रहे है और अमित फोन कॉल को रिकार्ड कर लेगा ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे अपने बचाव के लिए सबूत के रूप में पेश किया जा सके । इसी योजना के तहत , अमित ने मंगल के मोबाइल फोन को रिचार्ज कराया और अपिल कुमार व भल्लू , मंगल को बहलाकर देर शाम खेतो की तरफ ले गये और मंगल की अमित से फोन पर बात करने के बाद , कुल्हाड़ी से गले पर वार करके उसकी हत्या कर दी । बाद में अमित द्वारा मंगल के परिवारीजन को मंगल से फोन पर हुई बातचीत के सम्बन्ध मे बताते हुए उन्हे साथ लेकर मंगल को खेतो में ढूंढने का स्वांग रचा और थोड़ी देर इधर – उधर घुमाने के बाद उन्हें मंगल की लाश के पास ले गया । अमित पर पुलिस को शक तब हुआ जब उसके फोन में केवल घटना के दिन मंगल से हुई बातचीत के अतिरिक्त कोई भी रिकार्डिंग नहीं पाई गई । पूछताछ मे यह भी प्रकाश मे आया है कि उपरोक्त अभियुक्तगण विशेषकर अमित क्राइम घटनाओं से सम्बन्धित प्रेरित फिल्म / धारावाहिक देखना पसंद करता है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः –
1. अमित कुमार पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम अयोध्यापुर थाना हैदराबाद जिला खीरी ।
2. भल्लू उर्फ वीरेन्द्र निवासी सुन्दरपुर थाना हैदराबाद जिला खीरी ।
3. अपिल कुमार पुत्र रमेशचन्द्र निवासी सुन्दरपुर थाना हैदराबाद जिला खीरी ।
बरामदगी:-
1. एक अदद कुल्हाड़ी आलाकत्ल
2. एक अदद मोबाइल कीपैड ( मृतक का )
पुलिस टीम:-
1. थानाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा थाना हैदराबाद जनपद खीरी।
2.कां 0 ललित कुमार थाना हैदराबाद जनपद खीरी।
3. उ 0 नि 0 योगेश कुमार थाना हैदराबाद जनपद खीरी।
4.कां 0 नितिन कुमार थाना हैदराबाद जनपद खीरी।
5. हे 0 का 0 रामचन्द्र शर्मा थाना हैदराबाद जनपद खीरी।
6. हे 0 का 0 राजेश्वर थाना हैदराबाद जनपद खीरी।
7.का 0 नीरज तिवारी थाना हैदराबाद जनपद खीरी।




