Advertisement
उत्तर प्रदेशबहराइच
Trending

आम जनमानस को लोन दिलाने के नाम पर बहला फुसलाकर उनके कागजात लेकर फर्जी फर्म बना कर कट रचित बिल इनवाइस तैयार कर।

जीएसटी की लगभग 10 करोड रूपये की चोरी कर राजस्व क्षति करने वाले 02 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा

बहराइच। वादी मुकदमा श्री संदीप कुमार सिंह सहायक आयुक्त राज्य कर अधिकारी खण्ड 2 बहराइच पता वाणिज्य कर विभाग जनपद बहराइच ने तहरीर दी कि सर्व श्री मीना इण्टरप्राइजेज पता गली नं0 42 नरायनपुर पयागपुर जनपद बहराइच उपरोक्त द्वारा धोखाधडी के उद्देश्य से आम जानमानस को लोन दिलाने के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो व अन्य दस्तावेज लेकर उनके नाम से कम्पनी का रजिस्ट्रेशन कराते थे और तथा फर्म से कोई खरीदारी नही करते थे और खरीदारी का फर्जी बिल बनाकर लगाते थे। जिससे उनको क्रेडिट प्वांइट प्राप्त होता है। दूसरी कम्पनी जो व्यापार करती हैं उसको टैक्स देना होता है, क्रेडिट प्वांइट से टैक्स में छूट मिलती है अभियुक्तगण जो फर्जी तरीक से जो क्रेडिट प्वाइंट पाते थे उसे दूसरी कम्पनी को दे देते थे। इस प्रकार टैक्स की चोरी कर राजस्व की क्षति पहुँचाते थे। इन फर्मों का उपयोग करते हुए अभियुक्त गण द्वारा वास्तविक व्यापार न होते हुए भारी धनराशि का काल्पनिक लेन देन दर्शाया तथा उसी के आधार पर फर्जी बिल तैयार किये और बड़ी मात्रा में आई०टी०सी० (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का अवैध लाभ प्राप्त किया गया और विभिन्न कम्पनियों के बीच केवल कागजी लेन देन कर टैक्स चोरी एवं अवैध लाभ अर्जित किया गया।

उल्लेखनीय है कि ITC इनपुट टैक्स क्रेडिट वह है जो आपने खरीदते समय जो GST दिया है, उसे आप अपने बिक्री वाले GST से घटा सकते हैं। जो कर पर कर (tax on tax) को रोकता है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या- 183/2025 धारा 318(4)/319 (2) बी0एन0एस0 बनाम सर्व मीना इण्टरप्राइजेज पता गली नं0 42 नरायनपुर पयागपुर जनपद बहराइच के पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्त गण 1. शुभम गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला पटेलनगर थाना कोतवाली फत्तेपुर जनपद बाराबंकी 2. नेक आलम पुत्र मो० अकरम खां निवासी पटेलनगर जहांगीराबाद बस अड्‌डा थाना बिसवां जनपद सीतापुर हालपता धामी सराय थाना सदरपुर जनपद सीतापुर का नाम प्रकाश में आया तथा अभियोग में धारा 338,336(3),340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।

कार्यवाही :- 

विज्ञापन

आज दिनांक 05.04.2026 को एस0आई0टी0 (जी०एस०टी०) टीम अपराध शाखा बहराइच द्वारा मुकदमा संख्या- 183/2025 धारा 318 (4), 319(2), 338,336(3), 340(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गण 1. शुभम गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला पटेलनगर थाना कोतवाली फत्तेपुर जनपद बाराबंकी 2. नेक आलम पुत्र मो० अकरम खां निवासी पटेलनगर जहांगीराबाद बस अड्डा थाना बिसवां जनपद सीतापुर हालपता धामी सराय थाना सदरपुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन 2

उक्त प्रकरण में एस०आई०टी० (जी०एस०टी०) टीम बहराइच द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button