थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 01 शातिर लुटेरे / हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार।

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 01 शातिर लुटेरे / हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार।
शिवा वर्मा सम्पादक:-
जनपद बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पर वादिनी बिंदेश्वरी जायसवाल पत्नी ओम कुमार जायसवाल निवासी ग्राम सुढ़ियामऊ थाना रामनगर जनपद बाराबंकी द्वारा सूचना दी गयी कि मैं आजाद नगर से कटरा बारादरी नबीगंज रोड पर जा रही थी तभी मोटर साइकिल सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से आकर मेरे गले से सोने की चेन लूट कर भाग गया । इस सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु 0 अ 0 सं0-637 / 2021 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा घटना का सफल अनावरण कर शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी बरामदगी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ 0 अवधेश सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर अथक प्रयास करते हुए दिनांक 21.07.2021 को घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर लुटेरा जयदीप उर्फ धीरेन्द्र गुप्ता पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी आजाद नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को रामनगर तिराहा थाना कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद लूटी गयी चेन पीली धातु ( दो टुकड़ो में ) , 100 ग्राम स्मैक व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल अपाचे- UP 41 AY 0146 को बरामद किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु 0 अ 0 सं0-640 / 2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । पूछताछ से प्रकाश में आया कि जयदीप उर्फ धीरेन्द्र गुप्ता शातिर लुटेरा है तथा जनपद बाराबंकी के थाना कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है । जिसकी हिस्ट्रीशीट नम्बर- A – 10 है । अभियुक्त द्वारा जनपद लखनऊ , बाराबंकी व सीतापुर आदि जनपदों में लूट करने की घटनाएं कारित की जाती है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
जयदीप उर्फ धीरेन्द्र गुप्ता पुत्र स्व 0 जगदीश प्रसाद निवासी आजाद नगर थाना कोतवाली नगर बाराबंकी ( उम्र करीब 32 वर्ष ) ( हिस्ट्रीशीटर A – 10 थाना कोतवाली नगर बाराबंकी )
बरामदगी:-
1- 01 अदद लूटी गयी चेन पीली धातु ( दो टुकड़ो में ) । 2-100 ग्राम स्मैक । 3- मोटर साइकिल अपाचे- UP 41 AY 0146 ( घटना में प्रयुक्त )
आपराधिक इतिहास:-
1. मु 0 अ 0 सं0-696 / 20 धारा 392 / 411 भादवि 0 थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ ।
2. मु 0 अ 0 सं 0 808/20 धारा 307 भादवि 0 थाना चिनहट जनपद लखनऊ ।
3. मु 0 अ 0 सं 0 810/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना चिनहट जनपद लखनऊ ।
पुलिस टीम:-
1- प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
2- उ 0 नि 0 लालधर प्रसाद थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
3- उ 0 नि 0 श्री सुधीर कुमार यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
4. उ 0 नि 0 श्री संजीव प्रकाश सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
5- मु 0 आ 0 अजीजुल हसन , मु 0 आ 0 विनय उपाध्याय , थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
6- कां 0 अश्वनी कुमार सिंह , कां 0 सौरभ गुप्ता थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी




