Advertisement
झारखंडभारत
Trending

दक्षिण पलाशगाछी पंचायत में डिजिटल क्रांति का आगाज़, ‘ज्ञान केंद्र’ का हुआ भव्य उद्घाटन।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। जिले के उधवा प्रखंड अंतर्गत दक्षिण पलाशगाछी पंचायत ने विकास और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंचायत भवन में नवनिर्मित ‘ज्ञान केंद्र’ का भव्य उद्घाटन किया। यह केंद्र अब क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा का प्रमुख हब बनेगा, जिससे गांव स्तर पर ही आधुनिक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस खास मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ (गुड्डू जी), पंचायत की मुखिया नफिसा खातुन और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली (बाबू दा) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान पूरे पंचायत में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

उत्कृष्ट पंचायत बनने पर गर्व
कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि दक्षिण पलाशगाछी पंचायत का चयन जिला स्तर पर ‘उत्कृष्ट पंचायत’ के रूप में किया गया है, जो इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि पंचायत के जनप्रतिनिधियों कर्मियों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने रखे अपने विचार
विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ ने अपने संबोधन में कहा कि
“ज्ञान केंद्र के माध्यम से अब पंचायत के बच्चे गांव में ही डिजिटल शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
हमारा लक्ष्य है कि सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पंचायत स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध हों।”
वहीं मुखिया नफिसा खातुन ने इस सफलता का श्रेय पंचायत कर्मियों और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता को देते हुए कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ही आम जनता को वास्तविक लाभ मिलता है।

विज्ञापन 2

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली ने भी पंचायत के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र आने वाले समय में युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा।
बच्चों और युवाओं के लिए नई उम्मीद ज्ञान केंद्र’ के शुरू होने से अब पंचायत के छात्र-छात्राओं को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई, ऑनलाइन संसाधनों और नई तकनीकों की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी शहरों के छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बन सकेंगे।
कार्यक्रम में रही व्यापक भागीदारी
उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इनमें काजू मल्लिक, मोहम्मद महबूब, मोहम्मद एकबाल, मोहम्मद तजरूल हक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

विज्ञापन 5

विकास की दिशा में मजबूत कदम
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह ज्ञान केंद्र पंचायत में शिक्षा और तकनीकी जागरूकता को बढ़ावा देगा। साथ ही यह पहल सरकार की डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

कुल मिलाकर, दक्षिण पलाशगाछी पंचायत का यह प्रयास न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की मजबूत नींव भी होगी।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button