भाजपा अल्पसंख्यक नेता राजाकासिम द्वारा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की नागरिकों से अपील।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा
बाराबंकी। विकसित भारत बनाने के लिए देशवासी को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए भाजपा अल्पसंख्यक नेता राजाकासिम ने तमाम मुसलमनों को सम्बोधित करते हुए नगर के रसूलपुर मोहल्ले में अल्पसंख्यक मोर्चे की आयोजित बैठक में कहा कासिम ने आगे कहा विदेशी दवाएँ आप लोगों को कुछ वक्त के लिए फायदा पहँुचाती है और जिसकी आदत भी पड़ जाती है आयुर्वेद बिमारी को जड़ से खत्म करता है और पैसा भी आयुर्वेद इलाज में कम लगता है और बीमारी को जड़ से खत्म करता है तथा पैसा भी आयुर्वेद इलाज में कम लगता है और अपने देश के काम आता है हम अंग्रेजी दवाओं का सेवन न करके एक बड़ी पूँजी जो विदेश जाती है अंग्रेजी दवा के माध्यम से उसे रोक सकते है। सभी मुसलमानों ने संकल्प लिया कि हम विदेशी वस्तुओं का उपयोग नहीं करेगें। आत्म निर्भर भारत बनाने में मोदी और योगी जी का साथ देगें तमाम मुसलमानों ने अपने नेता राजा कासिम का फूल मालाओं से स्वागत भी किया कार्यक्रम का आयोजन मो0 नसीर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मो0 मुजीब, मौलाना मुस्तफा, हाफिज जलालू, चुन्ना जोगी, हाजी अजगर, पुत्तन बाबा, जुबेर अहमद खाँ, गुलाम दस्तगीर वारसी, दानिश सिद्दीकी, मो0 समीर के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




