
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। राजमहल विधायक मो ताजुउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गैर सरकारी संकल्प प्रश्न के तहत राजमहल विधानसभा क्षेत्र के उड़वा प्रखंड क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग को प्रमुखता से रखे हैं। उन्होंने सदन के माध्यम से विभाग को अवगत कराते हुए कहे कि 26 पंचायत का उधवा प्रखंड जहां सुदूरवर्ती इलाकों में दियारा क्षेत्र भी है।साथ ही सीमावर्ती प्रखंड बरहरवा व पतना का कई पंचायत भी डिग्री कॉलेज से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लड़के लड़कियां हैं संस्थान नहीं होने के कारण अधिकांश बच्चे इंटरमीडिएट के बाद अपना पढ़ाई समाप्त कर देते हैं। अगर सरकार डिग्री कॉलेज खोलने की दिशा में पहल करती है तो उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से क्षेत्र के बच्चे लाभान्वित होंगे।उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मामले पर सदन के माध्यम से उत्तर देते हुए कहे की सरकार इस दिशा में अपनी सकारात्मक विचार रखती है और उधवा प्रखंड क्षेत्र में विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द ही डिग्री कॉलेज खोलने की दिशा में पहल होगी। इधर डिग्री कॉलेज खोले जाने की मांग और सरकार के माध्यम से प्राप्त सकारात्मक आश्वासन के उपरांत पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के आमजन एवं अभिभावक सहित छात्र-छात्राओं ने विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
आईटीआई काॅलेज में संचालित एसएफसीआई गोदाम खाली कराकर सत्र प्रारंभ करने की मांग
राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजमहल विधानसभा क्षेत्र के उधवा प्रखंड स्थित आईटीआई काॅलेज में संचालित एसएफसीआई गोदाम को खाली कराकर छात्र-छात्राओं के हित में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सत्र का प्रारंभ कराया जाए। सत्र का संचालन नहीं होने के कारण बच्चों का पठन-पाठन बाधित है।छात्र हित में विभाग इस पर त्वरित पहल करें। विभाग ने इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।


