
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त हेमंत सती के हाथों ‘जल महोत्सव पखवाड़ा’ के अंतर्गत जागरूकता अभियान के तहत ‘जल रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके प्रति आमजन को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह जल रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं गांवों का भ्रमण करेगा तथा लोगों को शुद्ध पेयजल, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जल की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक करेगा।
उन्होंने बताया कि जल रथ के माध्यम से जन-जन तक जल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाए जाएंगे तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे जल के सतत उपयोग को सुनिश्चित किया जा सके।
इस कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे।




