Advertisement
झारखंडभारत
Trending

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान सम्मेलन आयोजित।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। सिद्धो-कान्हो सभागार, साहिबगंज में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के अंतर्गत जिला स्तरीय स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए साथिया एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन, साहिबगंज डाॅ0 रामदेव पासवान उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, DRCHO , डॉ. अमित, डॉ. मोनिका राणा (ज्वाइन डायरेक्टर, ABDM), DPM, DPC, DPMU के पदाधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, सहिया, ANM दीदी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से पौधे में जलार्पण कर की गई। इसके पश्चात सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत साथिया द्वारा नन्हा पौधा भेंट कर किया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के प्रति सकारात्मक संदेश देने का प्रतीक रही।

विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान सदर प्रखंड स्थित पोखरिया के CM School of Excellence, पीएम श्री कन्या विद्यालय तथा अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से किशोर स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

इस अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 90 स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं 40 साथिया को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया। यह सम्मान उनके द्वारा समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना का प्रतीक है।

विज्ञापन 4

मुख्य अतिथि सिविल सर्जन, साहिबगंज ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में किशोरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि साथिया एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूत समुदाय और स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने सभी साथिया और आरोग्य दूतों से अपने-अपने क्षेत्रों में किशोर स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता से जुड़े संदेशों को व्यापक स्तर पर पहुँचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन 5

सम्मेलन में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए किशोर स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने साथिया एवं आरोग्य दूतों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस सम्मेलन से उन्हें किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। साथ ही फील्ड स्तर पर बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला। सम्मेलन का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button