
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। राजमहल पीएमश्री मध्य विद्यालय नयाबाजार में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, वार्ड पार्षद अमीर कुमार मंडल, बीईईओ रॉबिन चंद्र मंडल ,प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार व विद्यालय अध्यक्ष सिंटू घोष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बीईईओ रॉबिन चंद्र मंडल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर सविता रानी घोष, बैजू रविदास, जितेंद्र यादव, विक्रम कुमार, पंकज कुमार, अशोक हालदार, तुषार चक्रवर्ती सहित कई अभिभावक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

बगैर किसी सूचना पट्ट के हो रहे भवन निर्माण एवं कार्य में अनियमित्ता से अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी।
पीएम मध्य विद्यालय नया बाजार में निर्माणधीन कंप्यूटर लैब भवन के कार्य में अनियमित्ता देख नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुददीन शेख व उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें बच्चे पठन-पाठन करेंगे और गुणवत्ता में अनियमित बरती जा रही है इसकी जवाब दे कौन होंगे।जब इसकी जानकारी प्रखंड शिक्षा प्रकार पदाधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक से ली गई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण से संबंधित जानकारी उनको नहीं है।कार्य कर रही एजेंसी के माध्यम से भी कोई सूचना पट्ट स्थल पर नहीं लगाया गया है। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने कहा कि यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। पूरी तरह से लीपापोती किया जा रहा है इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी। अभियंता एवं एजेंसी के विरुद्ध कठोर निर्णय लेने के लिए विभाग को पत्राचार भी किया जाएगा।


