झारखंड
Trending
पंचायत में केंद्रीय स्पेशल ऑडिट टीम ग्रामीण विकास विभाग , भारत सरकार नयी दिल्ली द्वारा राजमहल प्रखंड के पंचायत बाबूपुर का भ्रमण किया गया।

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। जिले के राजमहल प्रखंड क्षेत्र के बाबूपुर पंचायत में केंद्रीय स्पेशल ऑडिट टीम ग्रामीण विकास विभाग , भारत सरकार नयी दिल्ली द्वारा राजमहल प्रखंड के पंचायत बाबूपुर का भ्रमण किया गया। इस दौरान पंचायत सचिवालय बाबूपुर में बीपीओ श्वेता और गगन बापू ने सभी अधिकारी का स्वागत किया । इस दौरान मनरेगा के विभिन्न योजना का अभिलेख और स्थल निरीक्षण किया गया। टीम लीडर श्री गीता राम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जिसमें पवन कुमार, अबू अब्राहम ने बारीकी से योजना का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अभियंता विकास चौधरी, कनीय अभियंता मो एहसानुल जमील, अर्जुन कुमार साह,दीपनारायण मंडल मुखिया प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह, पंचायत सचिव ललन किस्कू, रोजगार सेवक मोतीलाल तिग्गा सहित अन्य उपस्थित थे।




