साहिबगंज महाविद्यालय की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण अनिवार्य।

साहिबगंज महाविद्यालय की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण अनिवार्य।
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान तारांकित प्रश्न के तहत साहिबगंज महाविद्यालय के क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल यास तूफान के दौरान क्षतिग्रस्त होने एवं बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण महाविद्यालय परिसर असुरक्षित होने व असामाजिक तत्वों के प्रवेश को लेकर मामला सदन में उठाए हैं।उन्होंने सदन को अवगत कराया है कि साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज जिला के लिए एक विशेष गौरव का प्रतीक है और उच्च स्तरीय शिक्षा का संस्थान केंद्र बिंदु है इसलिए यहां की सुरक्षा अनिवार्य है।विधायक के प्रश्न पर झारखंड सरकार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने उत्तर देते हुए कहा है कि झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड रांची के माध्यम से बाउंड्री वॉल निर्माण का भौतिक निरीक्षण करते हुए डीपीआर यथाशीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया गया है जिस पर प्राथमिकता के आधार पर प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करते हुए बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा।




