
रिपोर्टर : – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। झामुमो समर्थित प्रत्याशियों का जीत मुख्यमंत्री पर जनता के विश्वास की जीत है धनंजय सोरेन, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में साहिबगंज जिला के दो अध्यक्ष पद पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित प्रत्याशी की जीत हुई है यह जीत निश्चित ही क्षेत्र की जनता का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति विकास के अटूट विश्वास की जीत है।मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड के साथ-साथ बरहेट विधानसभा, राजमहल लोकसभा व विधानसभा एवं बोरियो विधानसभा विकास की पथ पर अग्रसर है। सरकार के माध्यम से प्रस्तुत किये गये वित्तीय बजट में भी साहिबगंज जिला को कई बड़े सौगात मिले हैं।जनता ने यह तय किया कि नगर की सरकार भी अगर झामुमो के हाथ होती है तो निश्चित ही शहर में विकास को रफ्तार मिलेगी जिसका लाभ आम जनमानस को मिलेगा।महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी सोच के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने वाली झारखंड की ऊर्जा गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के प्रति महिला मतदाताओं का विश्वास भी शहर की सरकार बनाने में अहम भूमिका रही है संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के लगातार कड़ी मेहनत का परिणाम स्वरूप आज जीत का सेहरा अध्यक्ष के रूप में झामुमो समर्थित प्रत्याशियों को मिला है।साहिबगंज नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान एवं राजमहल नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष केताबुददीन शेख को जीत की बधाई।इस चुनाव राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा , राजमहल विधायक मो• ताजुउद्दीन , केन्द्रीय सचिव पंकज मिश्रा , जिला अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह व मैं स्वयं अपने अपने स्तर से चुनावी मैदान में रणनीति तैयार कर अध्यक्ष पद को पार्टी के पाले में लाने का प्रयास किये हैं। संगठन सर्वोपरि है। हम सभी ने यह साबित किया कि एकजुट होकर संगठन के मार्गदर्शन पर चलने से निश्चित ही सफलता मिलती है और जनता ने संगठन वह की एक जुट को विकास की रफ्तार के रूप में स्वीकार किया और अपना आशीर्वाद झारखंड मुक्ति मोर्चा को देने का काम किया है।क्षेत्र की मतदाता रूपी जनता के प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं।

