
रिपोर्टर:-उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। राजमहल : मॉडल कॉलेज राजमहल में दिनांक 28/02/2026 को यूजी पंचम सेमेस्टर के मेजर–11 विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के उपरांत महाविद्यालय परिसर में होली का उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सभी परीक्षार्थियों को अबीर–गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है तथा विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को भी आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। पूरा परिसर रंगों और उत्साह से सराबोर हो उठा तथा आपसी सद्भाव का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित डॉ रमजान अली डॉ अमित कुमार, जितेन्द्र कुमार, मोहन कुमार, प्रकाश, श्याम लाल, बबलू उषा खुशी कुमारी अन्य छात्रों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए होली के पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

