
रिपोर्टर:- उज्जवल कुमार साहा
राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने गुरुवार को रांची में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव आदरणीय उमाशंकर सिंह से मिलकर रमजान महीने में मुस्लिम शिक्षकों को निर्धारित समय से एक घंटे पहले छुट्टी की व्यवस्था पर पहल करने का ज्ञापन सौपे है।उन्होंने कहा है कि पवित्र रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं ऐसे में मुस्लिम शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दैनिक कार्यों को पूरा करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।इसलिए एक महीने तक झारखंड के सभी मुस्लिम शिक्षक एवं कर्मचारी के लिए विभाग की ओर से निर्धारित समय से एक घंटे पूर्व छुट्टी की व्यवस्था की जाए। ताकि शिक्षक एवं कर्मचारी अपने कार्यों के कर्तव्य के साथ-साथ धार्मिक कर्तव्यों का भी सुचारू पूर्वक निर्वहन कर सके।



