
रिपोर्टर :-उज्जवल कुमार साहा
झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान राजमहल विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती एवं दियारा क्षेत्र में ऊर्जा विभाग की ओर से त्वरित सर्वे कराकर विद्युतीकरण कराई जाने की मांग को तारांकित प्रश्न के माध्यम से राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सदन में उठाए है। उन्होंने सदन के माध्यम से ऊर्जा विभाग को कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी उज्जवला ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण कार्य किया जा रहा है लेकिन क्षेत्र से प्राप्त सूचना के अनुसार कई गांव में अब तक विद्युतीकरण कार्य शुरू नहीं हुआ है ऐसे में लोग बांस को खंभा बना कर बिजली की तार को संचालित किए हैं।विभाग इस पर त्वरित पहल करें और छुटे हुए गांव का सर्वे कराकर जल्द विद्युत पोल लगाते हुए विद्युतीकरण कार्य करना सुनिश्चित करें।ऊर्जा विभाग ने विधायक के प्रश्न को संज्ञान में लेकर उत्तर देते हुए कहा है कि राजमहल विधानसभा के कुल 24 ग्राम और 16 टोला में विद्युतीकरण कार्य हुआ है और 8 टोला में कार्य जारी है,172 टोला ऐसे हैं जहां बांस को खंभा बना कर विद्युतीकरण संचालित है वहां पीएससी पोल से बदलने का कार्य जारी है।छूटे हुए गांव का भी सर्वे कराकर विद्युतीकरण कार्य किया जाएगा।गर्मी से पूर्व राजमहल विधायक द्वारा उठाए गए इस जनहित के पहल पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।


