
मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज, हाटपाड़ा बूथ पर कार्यों का हुआ निरीक्षण।
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। राजमहल प्रखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण 2026 की पूर्व तैयारी को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार, 28 मार्च 2026 को मतदान केंद्र संख्या-209 हाटपाड़ा में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
यह निरीक्षण राजमहल निर्वाचन के नोडल पदाधिकारी गगन बापू द्वारा किया गया। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) श्रीमती उषा देवी द्वारा किए गए हाउस नंबरिंग, फैमिली हेड मार्किंग तथा प्रत्येक घर पर Election Commission of India (ECI) द्वारा उपलब्ध कराए गए स्टीकर चिपकाने के कार्यों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारी ने हाउस-टू-हाउस सर्वे के तहत लगाए गए स्टीकर और बीएलओ रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यों में और तेजी लाने तथा पूरी सटीकता के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर विजय कुमार भी उपस्थित थे।



