
रिपोर्टर:- उज्जवल कुमार साहा
राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान राजमहल अंतरराज्यीय बस अड्डा से सीमावर्ती राज्य बिहार एवं पश्चिम बंगाल के लिए बस सेवाएं संचालित करने की मांग को प्रमुखता से रखे हैं। उन्होंने कहा कि राजमहल से झारखंड के प्रमुख शहर जैसे देवघर जमशेदपुर एवं रांची सहित बिहार के पटना भागलपुर गया एवं मुजफ्फरपुर तथा पश्चिम बंगाल के कोलकाता सिलीगुड़ी एवं दुर्गापुर के लिए बस सेवाएं परिचालित की जाए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके और बस अड्डा का उपयोग हो सके।वहीं उन्होंने क्षेत्र के लंबित मांग चांय जाती एवं किसान जाति के आरक्षण की बातों को भी सदन में प्रमुखता से रखा है उन्होंने कहा कि यह दोनों जाती लंबे समय से अपने आरक्षण की मांग की लड़ाई लड़ रही है।केंद्र सरकार लगातार इस दिशा पर ध्यान नहीं दे रही है
बीड़ी उद्योग से जुड़ी महिलाओं के लिए खुले अस्पताल।
राजमहल विधायक ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान तरंगित प्रदर्शन के माध्यम से राजमहल विधानसभा क्षेत्र के उधवा एवं राजमहल प्रखंड क्षेत्र की हजारों महिलाएं जो बीड़ी कुटीर उद्योग से जुड़ी है और उसी से अपना जीवन यापन करती है कि स्वास्थ्य समस्याओं को दर्शाते हुए उन्होंने सदन के माध्यम से कहा है कि श्रम नियोजन विभाग इनके लिए अस्पताल की व्यवस्था करें ताकि अपना इलाज कर सके क्योंकि महिलाएं विभिन्न बीमारी से ग्रसित हो जाती है और कमाई का अधिकांश रुपया उसी में खर्च हो जाता है।
साहिबगंज में निर्मित एएनएम नर्सिंग स्कूल का जल्द हो संचालन।
राजमल विधायक ने सदन में तरण अंकित प्रश्न के माध्यम से प्रश्न उठाते हुए कहा है कि साहिबगंज जिले के सदर अस्पताल परिसर में एएनएम नर्सिंग स्कूल का भवन बनकर तैयार है जिसमें पठन-पाठन नहीं हो पा रहा है ऐसे में पढ़ने वाले बच्चे अन्य प्राइवेट संस्थानों में जाकर पढ़ाई करते हैं।आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को काफी परेशानी की सामना करनी पड़ती है जल्द से पढ़ाई प्रारंभ करने की व्यवस्था विभाग की ओर से की जाए। इस पर विभाग ने उत्तर देते हुए कहा है कि झारखंड परिचारिका शिक्षा सेवा नियुक्ति प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त नियमावली का गठन की कार्रवाई प्रक्रिया दिन है नियुक्ति प्रक्रिया के पश्चात आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

