पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा थाना मिलएरिया का किया गया।

पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा थाना मिलएरिया का किया गया।
रिपोर्ट:-रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। आकस्मिक निरीक्षण :-आज दिनांक 10.02.2026 की रात्रि को श्रीमान पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री रवि कुमार महोदय द्वारा थाना मिलएरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने पर प्रचलित अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मैस, बैरक एवं बंदीगृह का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, महिला एवं साइबर संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिसकर्मियों की सुविधाओं के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना स्टाफ को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन से शालीन व्यवहार करने एवं अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।




