छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन, छात्र नेता मोहम्मद शहजाद ने खून से लिखा पत्र मुख्य नियंता को सौंपा।

सिद्धार्थनगर- छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित न किए जाने से छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शिवपति महाविद्यालय शोहरतगढ़ में छात्र नेता मोहम्मद शहजाद की अगुवाई में छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। छात्र नेता मोहम्मद शहजाद ने धरना प्रदर्शन में अपने खून से ज्ञापन लिखा। अपने खून से ही छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग का स्लोगन लिखकर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
2 घंटे धरना प्रदर्शन होने की बाद मुख्य नियंता मंडल की टीम मौके पर पहुंची। छात्रों ने मुख्य नियंता मंडल के डाक्टर मुकेश,डाक्टर धर्मेंद्र सिंह,डाक्टर सुशील सिंह को ज्ञापन देते हुए अविलंब छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन को तेज करेंगे। हालांकि मुख्य नियंता मंडल की ओर से जल्द तारीख घोषित करने का आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।छात्र नेता मोहम्मद शहजाद ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्र संघ की भूमिका काफी अहम होती है। बावजूद इसके,महाविद्यालय प्रशासन इसमें कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। बार-बार अपील करने के बाद भी तारीख की घोषणा नहीं की जा रही है।इस दौरान महेंद्र चौहान,खुर्शीद अहमद,अशोक पासवान,सावित्री रामपाल चौधरी, नौशाद अहमद, अंकित,सरफराज,अली हुसैन,संदीप, संतोष,शाहबाज खान,विनय मिश्रा,चंद्र पांडे,जयंद्र पांडे आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे। बाद में मुख्य नियंता मंडल को ओर से छात्रों को भरोसा दिलाया कि 23 नवंबर तक तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। उसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर डटी रही।




