
रिपोर्ट :- मोहम्मद शकील
रायबरेली। अवगत कराना है कि कल दिनांक 08.02.2026 को थाना डीह पर वादी भूपेन्द्र पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र कुमार पाण्डेय निवासी पूर भाटन मजरे रोखा थाना डीह जनपद रायबरेली ने लिखित तहरीर देकर बताया कि विपक्षीगण 1. अब्दुल वहीद पुत्र रमजान 2. सुहैल अहमद पुत्र शकील 3. रमजान पुत्र शफी 4. रामबरन पुत्र कल्लू पासी निवासीगण ग्राम रोखा थाना डीह जनपद रायबरेली द्वारा वाहन खड़ा करने को लेकर वादी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना डीह पर मु0अ0सं0 24/26 धारा 115 (2)/352/351(3) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से संबंधित नामजद अभियुक्तगण 1. अब्दुल वहीद 2. सुहैल अहमद 3. रमजान 4. रामबरन उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा-170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान मा0 न्यायालय किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


