Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

पुलिस ने भैंस चोरी प्रकरण के अनावरण में 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 27000 रुपये मय बोलेरो पिकप बरामद।

पुलिस ने भैंस चोरी प्रकरण के अनावरण में 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 27000 रुपये मय बोलेरो पिकप बरामद।

रिपोर्ट:- नीरज शर्मा 

बहराइच। थाना कोतवाली कैसरगंज पर आज दिनांक 24.01.2026 को थानाध्यक्ष कैसरगंज राजेश कुमार शुक्ला के कुशल नेतृत्व में कैसरगंज पुलिस मुकदमा संख्या 21/2026 धारा 303(2) बीएनएस में भैंस अनावरण के सम्बंध में क्षेत्र में मामूर थी कि जरिए मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि आप भैंस चोरी के सम्बंध में जिस सतेन्द्र व लवकुश की तलाश कर रहे हैं। वह दोनों पिपरहा पुलिया के पास एक खड़ी पिकप में आज पुनः जानवरों की चोरी करने के उद्देश्य से बैठे हुए हैं। इस सूचना पर विश्वास करके मुखबिर के बताये हुए स्थान पर टीम बनाकर घेरकर 05 नफर अभियुक्त 1. आमिल बेग उर्फ मोनू पुत्र हनीफ बेग निवासी पशुरामपुर थाना फखरपुर जनपद बहराइच 2. सतेन्द्र कुमार पुत्र प्रदीप कुमार यादव उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम बगहिया थाना कैसरगंज जनपद बहराइच 3. लवकुश पुत्र ननकऊ उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम लालाकोठार दा० बदरौली थाना कैसरगंज जनपद बहराइच 4. आमिर पुत्र मुबारक उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम खालीदपुर थाना फखरपुर जनपद बहराइच व 5. बबलू पुत्र शफी उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम सराय जगना थाना फखरपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27000 रुपये मय बोलेरो पिकप वाहन UP31T 3823 व भैंस बांधने वाली रस्सी की बरादमगी करते हुए मुकदमें में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ के दौरान बताया गया कि चोरी की गयी भैंस को FIRE EXPORT INDIA PRIVATE LIMITED कुर्सी रोड जनपद बाराबंकी में 54772 रुपये में बेच दिया गया था। जहां भैंस की कटान हो चुकी है। जिसके सम्बंध में अभियुक्तों के कब्जे से उक्त कम्पनी की रसीद पर्ची भी बरामद हुयी है। प्रकरण में अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अन्तर्गत धारा 303(2),317(2), 3(5) BNS में की जा रही है। पुलिस द्वारा स्लाटर हाउस से सम्बंधित अभिलेख CCTV फुटेज आदि के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एवं अपराध पर प्रभावी थाना कैसरगंज पुलिस सतत् कार्यवाही कर रही है। पुलिस के उक्त कार्यवाही से पशु पालकों द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की जा रही है। बाद पूछताछ अभियुक्तगण उपरोक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button