Advertisement
बाराबंकी
Trending

शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता को पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता है- (शाखा प्रबंधक बीबीपुर नंदन कुमार राय)

 

बैंक के एनपीए खातों पर कड़ी नजर।

इसरौलीसारी, कुम्हरावाँ गांव के डिफाल्टरों को अब किसी प्रकार का बैंक से ऋण नहीं मिलेगा (उमाकांत बाजपेयी)

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी । केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों व आम जनता के कल्याण के लिए चलाई जा रही बैंकों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। जब किसान खुशहाल होगा तभी बैंक के व्यवसाय में निरंतर वृद्धि होगी। उक्त विचार ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त शाखा बीबीपुर के तेजतर्रार ,जुझारू, कर्मठ शाखा प्रबंधक नंदन कुमार राय ने संवाददाता से एक साक्षात्कार के दौरान व्यक्त किए । नवागत शाखा प्रबंधक ने बताया कि विगत 29 मई 2023 को उपरोक्त बीबीपुर शाखा में कार्यभार ग्रहण किया है । 2010 बैच के छपरा बिहार प्रांत के निवासी शाखा प्रबंधक नंदन कुमार राय जनपद हाथरस के महौ, चंदपा, टुकसान,छोड़ा गडौवा में तथा एटा जिले के बेरनी शाखा में भी तैनात रह चुके हैं। बाराबंकी जनपद के सिद्धौर शाखा से बीबीपुर स्थानांतरित होकर आए हैं तभी से निरंतर एनपीए खातों की सघन मॉनिटरिंग व खाताधारकों से बैंक व्यवसाय की वृद्धि के लिए रात-दिन एक किए हुए हैं । गौरतलब है कि उक्त बीबीपुर शाखा क्षेत्र में 18 गांव आते हैं जिसमें अजौवा, असदामऊ ,देवपुरा ,शेषपुर हकीम, बीबीपुर, चांदूपुर, हिम्मतपुर, रसूलपुर, इसरौली सारी, कुम्हरावा,मान्दूपुर ,सरायमुहिउद्दीन पुर, अलुवामऊ,कलापुर,सरायपुरखू,मुरलीगंज ,सोहावाँ,पथरपुरवा, आदि शामिल है । वर्तमान में शाखा का व्यवसाय लगभग 38 करोड टर्न ओवर का है जो मेरे पूर्व में 37 करोड़ पचास लाख का था ।शाखा प्रबंधक ने बताया कि पूर्व शाखा का एनपीए 2 करोड़ 85 लाख था जो वर्तमान में घटकर 2 करोड़ 70 लाख हुआ है ।मेरे द्वारा निरंतर किसानों ,व्यापारियों से संपर्क करके जागरूकता गोष्ठियों व चौपाल के माध्यम से शाखा के व्यवसाय में वृद्धि करने तथा एनपीए खातों को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं ।
सबसे दयनीय हालत इसरौली सारी व कुम्हरावा गाँव की है। यहां के तमाम बकाएदार ऋण लेने के बाद बैंक से संपर्क करने में शर्म महसूस कर रहे हैं। बकाएदारों के खिलाफ आरसी व नोटिस जारी करके वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया भी चला रहे हैं ।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं केसीसी, मुद्रा लोन, ग्रामीण आवास निर्माण ऋण, व्यवसाय ऋण, डेयरी, भैंसपालन ,मुर्गीपालन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सरकारी सेवारत शिक्षकों हेतु अन्नपूर्णा योजना, हाउसिंग लोन, ऑटो लोन, दोपहिया व चार पहिया वाहन ऋण से आम लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित कराया जा रहा है । विदित हो कि इस समय बैंक शाखा में 3 कर्मचारियों का स्टाफ है जिसमें मनीष श्रीवास्तव सहायक प्रबंधक, अभिनव मिश्रा कार्यालय सहायक तथा दयाशंकर वर्मा कैशियर के साथ 4 बैंक मित्र भी हैं। जिनके साथ समन्वय स्थापित करके बैंक के एनपीए खातों को दुरुस्त कराने तथा शाखा के व्यवसाय में निरंतर वृद्धि हेतु पूरा बैंक स्टाफ प्रयत्नशील है।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button